बीकानेर में सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, चौधरी ने कहा- देशभर में बनेंगे 10 करोड़ सदस्य
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में बीकानेर जिले की सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में बीकानेर संभाग प्रभारी सीआर चौधरी संबोधित करते हुए पार्टी के संगठन व सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर की गई। 3 सितंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्य बनकर प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

आज बीकानेर जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। प्रथम चरण में 2 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक और द्वितीय चरण में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी ने देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। सदस्यता का कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से होगा इसके लिए 8800002024 पर मिस कॉल देना होगा। सदस्यता अभियान संयोजक श्याम सुंदर चौधरी ने बताया कार्यक्रम में विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, सवाई सिंह, मनीष सोनी, विक्रम राजपुरोहित, देवीलाल मेघवाल उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन