रेलवे परिसर में बैठक आयोजित : विधायक व्यास व पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा- जननायक की मूर्ति हर्गिज नहीं हटेगी
बीकानेर। जन लोकनायक व स्वतंत्रता सैनानी स्व. मुरलीधर व्यास का भव्य स्मारक रेलवे स्टेशन पर पांच दशकों से अधिक समय से स्थापित है। स्मारक के साथ पिछले दिनों रेलवे प्रशासन द्वारा लोकनायक की मूर्ति के साथ छेडख़ानी की गई जिसका विरोध सर्व समाज द्वारा किया गया। इसी संदर्भ में आज रेलवे प्रशासन के साथ सर्व समाज की बैठक आहूत की गई। बैठक में विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ बीडी कल्ला, सर्व कामगार सेवा संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित आदि उपस्थित रहे। रेलवे प्रशासन के प्रतिनिधि एवं सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि निर्माण के दौरान लोकनायक मुरलीधर व्यास की मूर्ति को यथा स्थान ही रखा जायेगा एवं स्टेशन के पुनर्निर्माण के समय मूर्ति के साथ किसी भी तरह की छेडख़ानी नहीं की जायेगी। बैठक में आरएस हर्ष, विष्णु दत्त, विप्लव व्यास, शिवकुमार रंगा, चैनाराम, गोविंद जोशी, जयप्रकाश व्यास, नरेंद्र आचार्य, आरती पुरोहित, फरसा हर्ष, संतोष व्यास, नवल पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन