दवा दान-जीवन दान अभियान शुरू, अनुपयोगी दवाओं को दान करने की अपील
बीकानेर। नेशनल मेडिकल ऑर्गनाइजेशन (हृरूह्र) बीकानेर इकाई ने समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए दवा दान-जीवन दान अभियान की शुरुआत की है। यह संगठन चिकित्सकों का एक संगठित मंच है, जो चिकित्सा सेवा और समाज हित के लिए निरंतर कार्यरत रहता है। इस अभियान के तहत घरों में रखी हुई सही लेकिन अनुपयोगी दवाओं को दान करने की अपील की जा रही है, ताकि ये दवाएं जरूरतमंद मरीजों के उपचार शिविरों में काम आ सकें। एनएमओ बीकानेर के अध्यक्ष डॉ. बीके बिनावरा ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी अनुपयोगी दवाओं को सुरक्षित रूप से दान करें। दवा दान पेटियां शहर के प्रमुख स्थानों पर रखी गई हैं, जिनमें स्टेशन रोड सब्जी मंडी, लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, जिला अस्पताल, सेटेलाइट हॉस्पिटल, गंगाशहर सेटेलाइट हॉस्पिटल और वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ शामिल हैं। संगठन के सचिव डॉ. पवन सारस्वत (मोबाइल 9950451547) और सह-सचिव डॉ. कौशल रंगा (मोबाइल 7742413599) से इस अभियान में जुडऩे या अधिक जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है। अभियान में डॉ. जितेंद्र फलोदिया, डॉ. मनोज माली, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, डॉ. अभिषेक कौशिक सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन