सरकारी दफ्तरों के इस मामले में चौबीस घंटों में बदला आदेश… पढ़े पूरी खबर
बीकानेर। सरकारी दफ्तरों में पौशाक के संबंध में जारी सरकारी आदेश महज चौबीस घंटे में ही बदल गए। सरकार ने पहले सभ्य पौशाक का जिक्र करते हुए सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को ऑफिस टाइम में जींस व टी शर्ट नहीं पहनने के आदेश दिए थे, लेकिन अब इस आदेश में संशोधन हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को जारी एक आदेश में कहा था कि सरकारी ऑफिस में गरीमामयी पौशाक सुनिश्चित की जाए।
आदेश में ये भी लिखा था कि जींस, टी-शर्ट एवं अन्य अशोभनीय वेशभूषा का उपयोग नहीं किया जाए। इस आदेश के महज चौबीस घंटे में दूसरा आदेश गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें जींस, टी-शर्ट शब्द को हटा दिया गया है। यानी अब ये दोनों कपड़े अशोभनीय श्रेणी में नहीं आ रहे हैं। संशोधित अर्द्धशासकीय टिप्पणी में कहा गया है कि अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा गरिमापूर्ण पोशाक, अनुशासन, शिष्टाचार व नैतिकता का पालना सुनिश्चित की जाए।

इस आदेश के बाद सरकारी विभागों में विरोध शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी ही नहीं बल्कि अधिकारी भी ऑफिस में जींस पहनकर ही आते हैं। वहीं कुछ आला अधिकारी भी टी-शर्ट पहनते हैं। गर्मी के दिनों में कई अधिकारी इसी पोशाक में रहते हैं। अब अचानक ये पोशाक नहीं पहनने के आदेश से अधिकारी व कर्मचारी असहज थे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन