मातेश्वरी प्रोडेक्शन का हुआ शुभारम्भ
बीकानेर। नयाशहर थाने के पीछे भैरुजी मंदिर के पास मातेश्वरी प्रोडेक्शन का शुभारम्भ 30 अगस्त को किया गया। मातेश्वरी प्रोडेक्शन के संचालक राजेन्द्रप्रताप सिंह एवं रामकुमार जोशी ने बताया कि महंत डॉ. करणीप्रताप सिंह एवं मनोहरदास महाराज जोधपुर का पावन सान्निध्य मिला। कार्यक्रम में संगीत गुरु लालाप्रसाद वैरागी तथा एडवोकेट इशिका का आतिथ्य रहा। राजेन्द्रप्रताप सिंह ने बताया कि मातेश्वरी प्रोडेक्शन में म्यूजिक, डिजिटल रिकॉर्डिंग स्टूडियो, नि:शुल्क संगीत क्लासेज, पॉडकास्ट स्टूडियो का शुभारम्भ हुआ है। नि:शुल्क संगीत सिखाया जायेगा। शुभारम्भ अवसर पर महादेव सैन, रितेश्वर सिंह राठौड़, सुनील जावा, मोहित गोयल, गणेश सोनी, विकास स्वामी, राजा पुरोहित, लक्सा बीकानेरी, विवेक ओझा आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन