मास्टरमाइंड ने किया खुलासा, लोकसभा में घुसपैठ के लिए बनाए थे दो प्लान
नई दिल्ली। लोकसभा में घुसपैठ के मामले में अब तक पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की पूछताछ में एक एक राज खुलकर सामने आ रहे हैं। गुरुवार को इस मामले का मास्टरमाइंड ललित झा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। जिससे पुलिस ने पूछताछ की है। इस दौरान ललित ने घटना को लेकर कई अहम खुलासे किये हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार संसद में घुसपैठ के लिए उसने 2 प्लान तैयार किए थे। उसका मकसद 13 दिसंबर को किसी तरह संसद के अंदर घुसने का था, जिसमें वह कामयाब रहा। पुलिस पूछताछ में ललित ने आगे बताया कि अगर संसद में घुसने का प्लान ए किसी वजह से फेल हो जाता तो, प्लान बी के तहत महेश और कैलाश सदन के बाहर मीडिया के सामने कलरफुल कनस्तर के साथ नारेबाजी करते।

पुलिस पूछताछ में ललित ने आगे बताया कि अगर संसद में घुसने का प्लान ए किसी वजह से फेल हो जाता तो, प्लान बी के तहत महेश और कैलाश सदन के बाहर मीडिया के सामने कलरफुल कनस्तर के साथ नारेबाजी करते। सूत्रों के मुताबिक, घुसपैठ की कोशिश में ललित और महेश की अहम भूमिका थी। ललित के बाद महेश ही सभी लोगों को निर्देश देता था। ये सभी आरोपी भगत सिंह फैन क्लब पेज के जरिए संपर्क में आए थे।
सामने आई जानकारी के अनुसार,ललित झा ने अपने प्लान को अंजाम देने से ठीक पहले चार अन्य आरोपियों के मोबाइल लेकर संसद से भाग निकला था। झा ने संसद के बाहर अमोल और नीलम के विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी को अपने फोन में रिकॉर्ड किया था और पश्चिम बंगाल में एक एनजीओ (सामोवादी सुभाष) से जुड़े हुए नीलक्खा आइच नाम के एक शख्स को शेयर किया
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए