पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत 3 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क के पास हरवान इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। इनमें पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है। सेना ने यह कार्रवाई ऑपरेशन महादेव के तहत की। सेना ने बताया कि दो आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है। इनमें से एक आतंकी के 2024 के सोनमर्ग सुरंग प्रोजेक्ट पर हुए हमले में शामिल होने की बात कही जा रही है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पाकिस्तानी आतंकियों मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस-प्रशासन इस बारे में पूरी जानकारी देगा। आतंकियों के पास से अमेरिकी रू4 कार्बाइन,ak-47, 17 राइफल और ग्रेनेड मिले हैं। कुछ और संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है। सेना मंगलवार को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दे सकती है। एक हफ्ते पहले आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी रक्षा सूत्रों के अनुसार, एक सप्ताह पहले सुरक्षाबलों को श्रीनगर के दाचीगाम जंगल में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार आतंकियों ने एक चीनी अल्ट्रा कम्युनिकेशन सेट को फिर से सक्रिय किया था। सुरक्षाबलों ने आतंकियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। आज सुबह लगभग 11:30 बजे 24 राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा यूनिट के जवानों की एक टुकड़ी ने एडवांस गैजेट्स का इस्तेमाल करके आतंकियों का लोकेशन पता लगाया और वहां मौजूद तीनों आतंकियों को मार गिराया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन