मानसिंह नरुका का रामझरोखा में हुआ अभिनन्दन, गौसेवा कर लिया आशीर्वाद…देखें वीडियो
नेक नियत से किया गया कार्य खोलता है उन्नति के मार्ग : श्रीसरजूदासजी महाराज
बीकानेर। कोई भी कार्य-व्यवसाय यदि नेक नियत के साथ किया जाए तो निश्चित रूप से वह व्यवसाय ऊंचाइयां छूता है और उन्नति के मार्ग स्वयं खुल जाते हैं।

यह बात रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने शिवम डवलपर्स के गौसेवा प्रकल्प के दौरान कही। इस दौरान शिवम् डवलपर्स के डायरेक्टर मानसिंह नरुका का अभिनन्दन कर उन्हें श्रीसरजूदासजी महाराज द्वारा शुभाशीष प्रदान किया गया।

शिवम डवलपर्स के डायरेक्टर मानसिंह नरुका, प्रोजेक्ट मैनेजर महावीर मारु ने सियाराम गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया एवं इससे पूर्व सियाराम बाबा को धोक लगाई। प्रोजेक्ट मैनेजर महावीर मारु ने बताया कि शिवम् रेजीडेंसी में 10 हजार पेड़-पौधों की जानकारी पर महाराजश्री ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि पर्यावरण संरक्षित रहेगा तो पीढिय़ां सुरक्षित रहेगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन