तीन दिन से लापता हैं मनीष गुगनानी, जानकारी मिलने पर यहां करें सूचना
बीकानेर। जेएनवी निवासी तीन दिन पहले घर से निकले 52 वर्षीय मनीष गुगनानी का कोई पता नहीं चला है। इस संबंध में लापता मनीष गुगनानी के पुत्र हिमांशु गुगनानी ने जेएनवी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में हिमांशु ने बताया कि उसके पिता मनीष गुगनानी 4 अगस्त दोपहर तीन बजे एलआईसी ऑफिस का कह कर निकले थे और उस समय से उनका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा था। मोबाइल स्विच होने के बाद से ही हमने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

प्रार्थी ने बताया कि उनके पिता को एलआईसी ऑफिस उनके मित्र ने छोड़ा था और वापस टैक्सी में आने अथवा किसी दूसरे मित्र के साथ आने की बात कही। सीसी टीवी फुटैज के मुताबिक गुगनानी एलआईसी ऑफिस पहुंचे और वापस बाहर निकले। किसी को भी गुमशुदा की सूचना मिले तो कृपया इस नम्बर 9785188496 पर सूचित करें।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए