मंडी कारोबारियों की सांकेतिक हड़ताल, किया प्रदर्शन
बीकानेर। बुधवार को प्रदेश दाल मिल महासंघ समिति के आव्हान पर कृषि मंडी में कारोबार बंद रहा व्यापारियों ने कृषक कल्याण फीस व राज्य के बाहर से आने वाले कच्चे माल पर लगाई गई कृषि मंडी शुल्क को हटाने की मांग को लेकर मंडी सचिव के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। प्रदेश महासचिव जयकिशन अग्रवाल ने कहा कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांगो को पूरा करने की बात व्यापारियों ने कही थी, बुधवार को सांकेतिक बंद रखा गया है। यदि फिर भी सरकार सुनवाई नहीं करती है तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बीकानेर ऑयल मिल्स एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि वर्तमान में नई मिलों को मंडी शुल्क छूट मिल रही है जिसमें पुरानी इकाइयों को वर्तमान में कार्य करना संभव नहीं हो पा रहा है, इसलिए पुरानी इकाइयों को भी मंडी शुल्क में छूट मिलनी चाहिए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन