ढाबे पर सो रहे व्यक्ति पर चढ़ा ट्रक, हुई मौत
बीकानेर। बीकानेर के श्रीगंगानगर रोड स्थित एक ढाबे पर सो रहे ड्राइवर पर दूसरे ड्राइवर ने ट्रक चढ़ा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला बीछवाल पुलिस थाने का है। ढाबे पर एकत्र लोगों ने तुरंत कालूसिंह को संभाला। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बीछवाल पुलिस थाना के मुताबिक मृतक कालू सिंह (40) पुत्र मूलसिंह श्रीडूंगरगढ का रहने वाला था। ट्रक में सामान लेकर कहीं जा रहा था। रास्ते में ढाबे पर रुककर कुछ देर आराम कर रहा था। इसी बीच ये हादसा हो गया। अब पुलिस उस ट्रक चालक को ढूंढ रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन