ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत
श्रीडूंगरगढ़। सोमवार सुबह बिग्गा गांव से दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिग्गा निवासी 26 वर्षीय युवक संजय पुत्र गिरधारीलाल मेघवाल की बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी है। रविवार रात को संजय मेघवाल बिग्गा गांव से 2 किलोमीटर दूर बिग्गा बास रामसरा की ओर अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहा था। तभी पटरी पार करते समय करीब 8 बजे बीकानेर हिसार ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक का करीब 5 माह पूर्व ही विवाह हुआ था और समाज कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने रात मौके पर पहुंच कर शव श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया व आज सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के भाई राकेश ने पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन