ट्रेक्टर के नीचे आने से युवक की मौत
ट्रेक्टर से कुचले जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूरतगढ़ नवभारत ब्याज के माणकसर में रहने वाले मुकेश भाट ने पुलिस को बताया कि उसके पिता खारा गांव में काम करते थे। पप्पूराम भाट शनिवार को गांव आया तो उसे देखकर पिता लादूराम भाट उससे मिलने चले गए। पप्पूराम भाट ने | ट्रेक्टर रोका और दोनों आपस में बात करने लगे। इसी दौरान पप्पूराम भाटी की लापरवाही से ट्रेक्टर चल पड़ा और लादूराम भारी भरकम चक्कों की चपेट में आ गए। ट्रेक्टर के पीछे ट्रॉली भी लगी हुई थी। ऐसे में पहिये उनके ऊपर से निकल गए।

घायल अवस्था में उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान लादूराम की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पप्पूराम भाट के खिलाफ लापरवाही से ट्रेक्टर चलाने का मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अंकित कुमार को सौंपी गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन