एक्सीडेेंट में घायल युवक की मौत
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नायकों के मोहल्ले का रहने वाला 30 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र राजूराम किसी काम से नोखा रोड़ पर जा रहा था। तभी सामुदायिक भवन के समीप पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। आसपास मौजूद लोगों ने अशोक कुमार को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंगाशहर थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन