करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर के चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र में बद्री भैरव मंदिर के पास रविवार देर रात को एक कार्यक्रम में टैण्ट लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। गंगाशहर थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार के अनुसार कल रात को चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र में कोई कार्यक्रम चल रहा था, इसमें टैंट का कार्य करने के लिए शंकरलाल पुत्र रूघाराम (18 साल) गया हुआ था। वह टैंट लगा रहा था, इसी दौरान उसको करंट लग गया और वो नीचे आ गिरा। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाने के हैड कांस्टेबल बाबूलाल सौखल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की और घटना स्थल का मुआयना किया। उसे बेहोशी की हालत में रात को पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन