माली सैनी वैवाहिक समारोह : 17 जोड़ों ने किया पाणिग्रहण, प्रथम पहुंचे दूल्हे का हुआ अभिनंदन
बीकानेर। बैंड बाजों की धुन और मांगलिक गीतों की गूंज के साथ देवउठनी एकादशी शनिवार को माली सैनी समाज का वैवाहिक समारोह सम्पन्न हुआ। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन मार्ग को पूरी तरह शामियाने से सजाया गया। करीब 15से 16 हजार सामाजिक बंधुओं के आगमन व स्वागत-सत्कार की व्यवस्थाओं से समारोह की भव्यता नजर आई। माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में सबसे पहले पहुंचे प्रथम दुल्हे शेरू गहलोत पुत्र श्री बजरंग गहलोत किसमीदेसर निवासी का समिति द्वारा अभिनंदन किया गया। तोरण पोखना, वरमाला सहित अन्य कई रस्मों के साथ दुल्हा-दुल्हन ने सात वचनों के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
आयोजन से संबंधित वित्त एवं लेखा समिति, व्यवस्था समिति, भोजन व्यवस्था समिति, पंजीकरण समिति, पूजन एवं वैदिक संस्कार समिति अतिथि स्वागत समिति, प्रचार एवं मीडिया समिति, सुरक्षा एवं अनुशासन समिति, उपहार समिति, परिवहन समिति, मंच संचालन समिति द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया गया। समारोह में लगभग 15 हजार से अधिक लोगों के भोजन हेतु रसोइयों, पीने के जल कैम्पर व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित सभी दायित्व समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा संभाला गया। विवाह समारोह में समाज के वरिष्ठजनों का अनुभव, युवा बंधुओं की सक्रिय सहभागिता और भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय उदाहरण दिखा। विशेष रूप से माली-सैनी समाज की महिला शक्ति भी वैवाहिक समारोह की विविध तैयारियों का जिम्मा बखूबी निभाई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन