माली सैनी सामूहिक विवाह संस्था का सम्मान समारोह बुधवार को
बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि बुधवार शाम को गोपेश्वर बस्ती स्थित माली समाज भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकारी उपाध्यक्ष मुरली पंवार ने बताया कि विगत 23 नवम्बर 2023 को माली समाज के सामूहिक विवाह समारोह में सेवा कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

उक्त वैवाहिक समारोह में परिणय सूत्र में बंधे दम्पति जोड़ों के माता-पिता का भी अभिनन्दन किया जाएगा। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय संत की उपाधि मिलने पर रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज का भी अभिनन्दन किया जाएगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन