माली सैनी समाज का सावा सर्जन कार्यक्रम संपन्न
बीकानेर। समाज की एकता, संस्कार और परंपरा के प्रतीक माली सैनी सामूहिक विवाह – शिव पार्वती पाणिग्रहण संस्कार के अंतर्गत सावा सर्जन का शुभ कार्यक्रम 22 अक्टूबर 2025 को शिव पार्वती मंदिर, गोपेश्वर बस्ती में बड़े ही श्रद्धा और विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में 17 वर-वधु जोड़ों के विवाह संस्कार हेतु सावा सर्जन की वैदिक विधि पंडित सुनील महाराज एवं पंडित उत्तम महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुई। मंत्रोच्चारण, हवन एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरे समाज ने इस शुभ अवसर की साक्षी बनकर धर्म, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में नारी शक्ति, समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य अतिथि, वर-वधू पक्ष के सदस्यगण एवं समाज के सभी मोहल्ला इकाइयों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वातावरण में श्रद्धा, उल्लास और समाजिक सौहार्द का अनोखा संगम देखने को मिला। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान, बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि यह सावा सर्जन कार्यक्रम आगामी 1 नवम्बर 2025 को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की शुभ शुरुआत है, जिसमें 17 जोड़े वैदिक रीति से विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे संस्थान के अध्यक्ष ने आगे बताया कि निमंत्रण वितरण का कार्य सभी मोहल्ला इकाइयों को सौंप दिया गया है, ताकि समाज के प्रत्येक सदस्य को इस आयोजन में सहभागिता का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह नहीं बल्कि समाज की एकता, सहयोग और संस्कारों का प्रतीक है।
इस अवसर पर संस्थान की सभी महिला इकाइयों की पदाधिकारी बहनों की सहभागिता उल्लेखनीय रही, जिन्होंने पूरे आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कार्यक्रम के अंत में समाज की उन्नति, नवदंपतियों के मंगल भविष्य और सामूहिक विवाह समारोह की सफलता के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन