माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान ने इकाई पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, समाज रत्न सम्मान समारोह के पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा इकाइयों के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तथा गौरव गाथा माली सैनी समाज रत्न सम्मान के पोस्टर विमोचन का आयोजन किया गया। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में आयोजित इस समारोह में राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज का मुख्य आतिथ्य रहा। इस अवसर उमा सांखला, नंदकिशोर गहलोत, चांदरतन तंवर, तुलसीराम पंवार, झंवरलाल गहलोत, श्यामलाल गहलोत, व मूलचंद गहलोत का विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गौरव गाथा माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बीकानेर जिले में माली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में समाज सेवा रत्न, प्रतिभा रत्न व प्रेरणा रत्न तीन कैटेगरी में सम्मान किया जाएगा। अध्यक्ष भाटी ने बताया कि माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान की 21 मोहल्ला इकाइयों का गठन किया गया है। प्रत्येक इकाई में 11 पदाधिकारी हैं जिन्हें शपथ दिलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

यह हैं पदाधिकारी- गंगाशहर इकाई से मोहित भाटी, रानीसर बास महिला इकाई से अंकिता गहलोत, चौतीना कुआं से महेश तंवर, केशराव कुआं में विष्णु भगवान तंवर, श्रीरामसर से रजत गहलोत, छोटा रानीसर बास महिला ईकाई से मधु तंवर, लालगढ़ मोहल्ला इकाई से रविकांत भाटी, कैलाशपुरी महिला इकाई से शांति सांखला, नत्थूसर बास इकाई से पवन गहलोत, केशवराव कुआं महिला इकाई से नीलम तंवर, व्यास कॉलोनी महिला इकाई से नीलिमा तोमर, जस्सूसर गेट मोहल्ला इकाई से किशन गहलोत, सर्वोदय बस्ती महिला इकाई से दीपिका गहलोत, पुरानी गिन्नाणी मोहल्ला इकाई से भुवनेश तंवर, नया कुआ महिला इकाई से मोनिका कच्छावा, रघुनाथसर कुआं महिला इकाई से गिरिजा पंवार, जस्सूसर गेट महिला इकाई से निकिता गहलोत, सुजानदेसर महिला इकाई से साक्षी तंवर, नत्थूसर बास महिला इकाई से प्रीति सांखला, किसमिदेसर इकाई से पुखराज गहलोत तथा चौपड़ा बाड़ी ईकाई से मुरली पंवार को अध्यक्ष बनाया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन