बीकानेर की प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश का किया अभिनंदन
हमेशा दिलों में अंकित रहेंगे बीकानेरवासी और उनका अपनापन : ओमप्रकाश पासवान
बीकानेर। बीकानेर शहर और बीकानेर के लोग जिनका अपनापन और सरलता ने मुझे यहां के लोगों से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। यह वह शहर है जहां के लोग अपनी विरासत अपनी धरोहर अपना जनजीवन और सबसे महत्वपूर्ण बात यह की निस्वार्थ भाव से लोगों के साथ संबंधों को कायम करना शहर की एक अलहदा पहचान है। यह उद्गार पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने रानी बाजार स्थित गोदावरी भवन में सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए। बीकानेर के निवर्तमान आईजी ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि पुलिस अधिकारी के तौर पर मैंने अनेक स्थानों पर अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन किया, लेकिन जो बात इस शहर में मैंने गहराई तक महसूस की वह मुझे अन्यत्र कहीं महसूस नहीं हुई। मेरा दिल और मेरा मन हमेशा बीकानेर शहर के साथ में जुड़ा रहेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज, सागर स्थित गायत्री ब्रह्म आश्रम के अधिष्ठाता श्रीरामेश्वरानंदजी महाराज, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया और भाजपा नेता मोहन सुराणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया अग्नि को साक्षी मानकर वैदिक मंत्रों के साथ पहले पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश पासवान के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की गई।
मंगलाचरण के साथ उनका तिलकार्चन किया गया, तत्पश्चात जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ऐसे पुलिस अधिकारी का होना किसी भी शहर के लिए गौरव की बात होती है। अपनी जिम्मेदारियां और दायित्वों का निर्वहन के साथ सूझबूझ से आमजन की गहरी संवेदना से जुड़कर उसकी समस्या को समझ कर उसका समाधान करना एक मिसाल कायम करता है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की औद्योगिक विकास में ओमप्रकाश पासवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यकम में बीकानेर की प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं ने सहभागिता निभाई। अभिनंदन पत्र का वाचन वरिष्ठ उद्घोषक रविंद्र हर्ष ने किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र हर्ष और ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया। इस अवसर पर कन्हैयालाल बोथरा, श्यामसुन्दर सोनी, हरिमोहन मूंधड़ा, शिवकिशोर अग्रवाल, मनीष सिपाणी, नरेश मित्तल, सुरेंद्र जैन, राजेश चूरा. विनोद बाफना, अनंतवीर जैन, शिव अरोड़ा, डॉ. गौरव गोम्बर, रामगोपाल अग्रवाल, श्रीभगवान अग्रवाल, जगदीश राठी, महेश कोठारी, वीरेंद्र किराडू, सुरेंद्र बांठिया, झूमर सोनी, विनोद गोयल, अशोक मूंधड़ा, कमल बोथरा, मनोज सोलंकी, आज्ञाराम पेड़ीवाल, तोलाराम पेड़ीवाल, वीरेंद्र भंसाली, बनवारी शर्मा, राजेश लदरेचा, शिवकरण विश्नोई, ओमप्रकाश मोदी, राजकुमार पचीसिया, गोपीकिशन पेडीवाल, किशन सिंघी, धनपत राय बाफना, कमल कोठारी, डॉ. प्रकाश ओझा, अश्विनी पचीसिया, कालूराम पडिहार, परवेश गोयल, डूंगर प्रजापत, भंवरलाल चांडक, रमजान मुग़ल, लालचंद भाटी, राजीव शर्मा, दिनेश वत्स, शिवरतन पुरोहित, दिलीप रंगा, राजाराम सारड़ा, निर्मल पारख, प्रमोद आचार्य, रमेश बिस्सा, के के सिंह, विपिन मूंधड़ा, शुभम लड्ढा, विपिन मुसरफ, मनीष तापडिय़ा, किशन मूंधड़ा, रघुवीर झंवर, महेश दम्माणी, विनोद जोशी, पवन चांडक, पूर्व सरपंच रामस्वरूप, आदर्श शर्मा, किशन अग्रवाल, चंद्रकांत नाहटा, अभिमन्यू जाजडा, अरूण करनानी, कमल राठी आदि उपस्थित हुए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन