स्टेट हाईवे पर बड़ा हादसा : 2 बच्चों समेत 7 लोग जिंदा जले
फतेहपुर। चूरू-सालासर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार और ट्रक में आग लग गई। आग से कार सवार दो बच्चों समेत 7 लोग जिंदा जल गए। हादसा सीकर के फतेहपुर में रविवार दोपहर 2:30 बजे हुआ। कार में गैस किट लगा हुआ था और ट्रक में मेडिकल कॉटन (रूई) भरी हुई थी।
मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। हादसा आशीर्वाद पुलिया पर चढ़ते ही 200 मीटर पर हुआ। आगे चलते ट्रक से कार पीछे से टकराई। कार यूपी नंबर की बताई जा रही है।
फतेहपुर कोतवाली एसएसओ सुभाष बिजारणिया ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर फतेहपुर, रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां बुलाई गई। करीब आधे घंटे में कार में लगी आग पर काबू पाया गया। वहीं ट्रक में लगी आग पर शाम 4 बजे के करीब काबू पाया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन