बड़ा हादसा : ट्रक से टकराई बोलेरो, नौ की मौत
राजस्थान के करौली में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में 2 बच्चों व 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। हादसा सोमवार (1 जुलाई) शाम करीब 5 बजे करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ। एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया- करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे।
पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। बोलेरो में सवार लोग कैला देवी के दर्शन करने जा रहे थे। मौके पर पुलिस ने सभी घायलों को करौली जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 4 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से एक महिला और एक बच्ची समेत तीन गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया।

मृतकों में से 7 लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। घायलों में भी 2 लोग श्योपुर के हैं। वहीं, 2 मृतक राजस्थान के करौली जिले के खिरकन गांव निवासी थे। खिरकन निवासी एक बच्ची सहित 2 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर नीलाभ सक्सेना दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। वहीं, एडीएम राजवीर चौधरी हॉस्पिटल में घायलों का हालचाल लेने पहुंचे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन