शहर में बड़ा हादसा टला, आइसक्रीम पार्लर में घुसी कार
बीकानेर। नत्थूसर गेट पर स्थित जोशी आइसक्रीम पार्लर पर सुबह करीब छह बजे एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार अंदर घुस गई। अनियंत्रित होकर ये कार अंदर आई। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि बाहर लगे लोहे के शटर को तोड़ते हुए अंदर पहुंच गई, जहां कांच का एक भारी भरकम गेट भी तोड़ दिया। तेज धमाका होने पर लोग बाहर आए, तब तक कार चालक वहां से फरार हो गया। ये सारा घटनाक्रम दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। फिलहाल युवक भानुप्रताप स्वामी निवासी जनता प्याऊ को पकड़ कर पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन