माहेश्वरी समाज मनाएगा प्राकट्य दिवस, कलम, दवात व तराजू का होगा पूजन….. देखें वीडियो
शोभायात्रा व रुद्राभिषेक के बाद भजनों की बहेगी सरिता
बीकानेर। माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी का पर्व पर अनेक आयोजन किये जाएंगे। श्रीकृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वावधान में 29 मई को माहेश्वरी समाज पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रमों के साथ प्राकट्य दिवस को मनाएगा। मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि इस दिन प्रात: 8 बजे सर्वप्रथम मरूनायक चौक स्थित मंडल के कार्यालय में पूजा अर्चना, कलम-दवात व तराजू की पूजा की जाएगी।
सुबह 10 बजे विश्वकर्मा गेट के बाहर स्थित बिनानी बगीची में भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। इसी प्रकार शाम 5 बजे सोनगिरी कुंआ स्थित महेश भवन से सचेतन झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा डागा चौक, बिन्नाणी चौक, तेलीवाड़ा, मोहता चौक, मून्धड़ा चौक, दम्माणी चौक, गोपीनाथ भवन, बीके स्कूल, जस्सूसर गेट होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर माहेश्वरी सदन पहुंचेगी।

समाजसेवी जुगल राठी ने बताया कि रात 8 बजे से पूगल रोड स्थित माखन भोग में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन रहेगा तथा इस अवसर पर महाप्रसाद का भी आयोजन होगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर का आयोजन भी होगा। जिसमें समाज के लोगों के अलावा अन्य समाज के लोग भी भागीदारी निभाएंगे। मंडल मंत्री सुशील करनाणी ने बताया कि आयोजनों के पोस्टर का विमोचन महेश भवन में किया गया। विमोचन अवसर पर जगदीश कोठारी, पवन राठी, घनश्याम कोठारी, रामकिशन राठी, घनश्याम कल्याणी, प्रो नरसिंह बिन्नाणी, किशन चांडक, नारायण डागा, रामकिशन डागा, निपुण राठी, योगेश लढ्ढा, रामकुमार राठी, शिवप्रसाद राठी व अनिल सोनी उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन