महेश ट्रेड फेयर 2.0 का आयोजन 25 दिसम्बर से, 100 से अधिक स्टॉलों पर मिलेंगे बेहतरीन उत्पाद, लक्की ड्रॉ व सांस्कृतिक आयोजनों की रहेगी धूम
बीकानेर। बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर द्वारा महेश ट्रेड फेयर 2.0 का 25 दिसम्बर से आयोजन होने जा रहा है। आयोजन के संबंध में सोमवार को माहेश्वरी सदन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर के अध्यक्ष अनिल झूमर सोनी ने बताया कि जेएनवी कॉलोनी में मूर्ति सर्किल के पास स्थित ग्रामीण हाट में 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर में खरीदारी की धूम रहेगी। अध्यक्ष अनिल सोनी और जिलाध्यक्ष ललित झंवर ने बताया की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु समाज की महिलाओं को स्टॉल्स विशेष रूप से रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे अपने उत्पादों एवं कार्य को स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सके। महासभा कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल मोहता ने बताया कि मेले में समाज के बंधुओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, स्वदेशी उत्पादों एवं घरेलू उद्योगों की प्रदर्शनी के साथ विक्रय स्टॉल्स लगाई जाएगी।
माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति सदस्य महेश दम्माणी ने बताया कि 100 से अधिक स्टॉलों में ज्वैलरी, साड़ी, लेडिज, जेंट्स एंड किड्स वियर, स्टेशनरी, मोबाइल्स व मोबाइल एसेसरीज, इंटीरियर डेकोरेशन, हर्बल प्रोडेक्ट्स, हैंडीक्राफ्ट्स सहित स्पेशल फूड प्रोडेक्ट्स भी उपलब्ध रहेंगे। विशेष रूप से आगामी सावा सीजन व सर्दियों को देखते हुए ज्वैलरी व कपड़ों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध रहेगी। आज्ञाराम पेड़ीवाल ने बताया कि महेश ट्रेड फेयर के इस दूसरे एडिशन में समाज बंधुओं का विशेष प्रोत्साहन मिल रहा है। महेश ट्रेड फेयर के संयोजन में माहेश्वरी समाज के साथ ही सर्वसमाज का भी सहयोग मिल रहा है। प्रेसवार्ता को बाबुलाल लाहोटी, सुरेश पेड़ीवाल, रामकुमार मूंधड़ा, संयोजक आज्ञाराम पेड़ीवाल, महेश दम्मानी, नरेंद्र राठी, रघुवीर झंवर, पवन राठी, जितेन्द्र डागा ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। गौरव मूंदड़ा ने संचालन किया।
फास्ट फूडव गेम जोन रहेगा आकर्षण का केन्द्र
महेश ट्रेड फेयर में खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी विशेष ध्यान दिया गया है जिसमें मुख्य रूप से लगातार चार दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए गेम जोन व फास्ट फूड आदि विशेष आकर्षण रहेंगे। चार दिनों में सिंगर राजा किराड़ू, पपेट शो, मैजिक शो, इस्माइल खान लंगा पार्टी इंडिया गोट्स टैलेंट शो का आयोजन होगा। खास बात यह है कि रोजाना प्रति घंटा लक्की ड्रा के तहत ग्राहकों को उपहार भी दिया जाएगा। रोजाना आठ लक्की ड्रा के हिसाब से चार दिनों में लगभग 32 लक्की ड्रॉ निकाल कर विजेताओं को उपहार दिए जाएंगे। ट्रेड फेयर में पार्किंग व मेडिकल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं माकूल रहेंगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन