महावीर रांका के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर संघ पदाधिकारियों ने किया अभिनन्दन, वेबसाइट व पुस्तक का हुआ लोकार्पण
बीकानेर। राजस्थान शतरंज संघ की साधारण सभा की बैठक संघ अध्यक्ष महावीर रांका के कार्यालय में शनिवार को आयोजित की गई। इस अवसर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर महावीर रांका का समस्त जिला संघ एवं राजस्थान शतरंज संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। संघ के लोकपाल सेवानिवृत महेश शर्मा की उपस्थिति में राजस्थान शतरंज संघ से संबंधित 18 जि़ला संघों व 6 नवगठित जि़ला संघों से आये हुए प्रतिनिधिओं एवं पदाधिकारियों ने इस मीटिंग में भाग लिया। बैठक के दौरान राजस्थान शतरंज संघ की वेबसाइट ‘राजस्थान चेस डॉट इनÓ का लोकार्पण किया गया।

जिसमें राज्य शतरंज संघ की समस्त गतिविधियों की सूचना, खिलाडिय़ों की समस्याओं के लिये शिकायत प्रकोष्ठ की जानकारी व सभी जि़ला संघों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इस दौरान अजमेर जि़ले के एरेना फिड़े मास्टर सैयद अतहर अब्बास काज़मी द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘विश्व चैंपियनों की शतरंज विचारधाराएं’ का विमोचन अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका द्वारा किया गया। यह पुस्तक राजस्थान शतरंज संघ की आधिकारिक वेबसाइट ‘राजस्थान चेस डॉट इन’ पर शीघ्र ही नि:शुल्क उपलब्ध होगी।

भार्गव के निलम्बन व शर्मा की नियुक्ति को किया पुष्ट
शनिवार को आयोजित इस बैठक में पूर्व में लिए गये निर्णयों का अनुमोदन किया गया। मुख्य रूप से वर्तमान सचिव अशोक भार्गव के निलंबन एवम् कार्यवाहक सचिव विनेश शर्मा की नियुक्ति के निर्णय की पुष्टि कि गई। पूर्व सचिव को 26 मार्च 2024 को निलंबित किया जाकर आरोप पत्र दिया गया था जिसका कोई स्पष्टीकरण अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है। सर्वप्रथम बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए अध्यक्ष महावीर रांका ने सचिव अशोक भार्गव के अस्थाई निलंबन पर कार्यवाहक सचिव की जि़म्मेदारी विनेश शर्मा, संयुक्त सचिव राजस्थान शतरंज संघ को दी। कार्यवाहक सचिव विनेश शर्मा ने विगत दिनांक 19 फऱवरी 2024 की बैठक में लिए प्रस्तावों का अनुमोदन किया जिसमें सर्वसम्मति से गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए अनुमोदन किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन