जीतो बीकानेर चैप्टर के चैयरमेन बने महावीर रांका
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा शिव वैली स्थित कला मंदिर में एक बैठक आयोजित कर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका को बीकानेर चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जीतो के अमित डागा ने बताया कि मीटिंग में बीकानेर चैप्टर चैयरमेन पद के लिए यूथ लीडर महावीर रांका का नाम प्रस्तावित किया गया, जिस पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति प्रदान की।
डागा ने बताया कि जीतो जैन समाज का बहुत बड़ा संगठन है। 9 जोन, 68 चैप्टर तथा 26 इंटरनेशनल स्थानों सहित कुल डेढ़ लाख से अधिक मेम्बर हैं। जीतो का समाज में खेल गतिविधियों, शिक्षा, व्यवसाय, ऋण व कम्यूनिकेशन के कार्य किए जाते हैं। बीकानेर चैप्टर के नए चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि समाज के युवक-युवतियों को व्यवसाय-रोजगार में सहायता के साथ ही खेल गतिविधियों में आगे बढ़ाना जीटो का लक्ष्य है। इसके साथ ही सेवा व आर्थिक रूप से सशक्त करना जीटो का मुख्य उद्देश्य है।

मीटिंग में पूर्व चैयरमेन नारायण चौपड़ा, विनोद बोथरा, चम्पकमल सुराना, जयचन्दलाल डागा, संतोष बांठिया, विजय नौलखा, मेघराज बोथरा, शुभु दस्साणी, कुनाल कोचर, पुनेश मुशरफ, प्रकाश भूरा, अनन्तवीर जैन, अजय सेठिया, विनय डागा आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन