महाशिवरात्रि पर बूंदाबांदी के आसार, सात जिलों में छाएंगे बादल
राजस्थान में आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी तथा दिन में गर्मी तीव्रता से बढ़ेगी। अगले 24 से 28 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हालांकि, महाशिवरात्रि (26 फरवरी) के अगले दिन से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस कारण 7 जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने की संभावना है। 27 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर और भरतपुर में बारिश होने की संभावना जताते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन