महापौर ने शुरू की डिजिटल भुगतान व्यवस्था
बीकानेर। नगर निगम में दैनिक रूप से होने वाले सभी भुगतान जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र आदि के आवेदन की राशि का भुगतान अब तक नगद ही होता आया है। बदलते समय के साथ नगर निगम को डिजिटल भुगतान व्यवस्था से जोडऩे के निर्देश महापौर सुशीला कंवर ने जारी किए थे। जिसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा से समन्वय करते हुए महापौर ने नगर निगम में डिजिटल भुगतान की व्यवस्था विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी है।
नगर निगम कैश काउंटर पर आज से यूपीआइ बारकोड के माध्यम से डिजिटल भुगतान की व्यवस्था रहेगी। हेल्पलाइन में कैश काउंटर पर आज महापौर सुशीला कंवर, आयुक्त मयंक मनीष ने विधिवत रूप से पोर्टल का शुभारंभ कर इस भुगतान व्यवस्था को शुरू किया। महापौर ने बताया कि अगले चरण में बड़े भुगतानों के लिए कार्ड स्वाइप और पेमेंट गेटवे की भी शुरुआत की जाएगी। आयुक्त मयंक मनीष ने कहा की आमजन को राहत देने के लिए यह नगर निगम और महापौर का सकारात्मक प्रयास है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन