महाकुंभ अग्निकांड : 10 हिरासत में, 117 से पूछताछ
प्रयागराज महाकुंभ मेले में 19 जनवरी को लगी आग की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली है। इसके बाद यूपी ATS और NIA अलर्ट हो गई हैं। अब एजेंसियां अग्निकांड में आतंकी कनेक्शन तलाश रही हैं। एजेंसियों ने 1000 संदिग्ध लोगों का मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट ट्रेस किया है। सबको नोटिस भी भेजा है। इनमें से 117 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। ये सभी घटना के वक्त महाकुंभ के आसपास मौजूद थे। इनमें से 90 फीसदी लोग गैर हिंदू समुदाय के हैं। सूत्रों के मुताबिक ATS ने वाराणसी से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा ATS ने मेला क्षेत्र के 600 CCTV खंगाले हैं। इन फुटेज को फिल्टर किया है। इसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं। इनकी शिनाख्त के लिए 8 टीमों को लगाया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए