महाकुंभ में फिर भीषण आग, जले पंडाल
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच शनिवार शाम 6 बजे श्रीराम चरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर के पंडालों में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का भी अभी तक पता नहीं चल सका है। मेले में जबरदस्त भीड़ की वजह से दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचने में देरी हुई।
19 जनवरी: सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लगी थी, हादसे में 180 कॉटेज जल गए। 30 जनवरी: सेक्टर 22 में आग लगी थी, जिसमें 15 टेंट जले थे। 7 फरवरी: सेक्टर-18 में आग लगी थी। हादसा शंकराचार्य मार्ग पर हुआ था, जिसमें 22 पंडाल जल गए। 15 फरवरी: सेक्टर 18-19 में आग लगी। इसे बुझा लिया गया है।
श्रीराम चरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर में भी आग लगी। यहां से सभी लोग जा चुके थे। कुर्सी, टेंट, खाने का सामान जल गया। शिविर में नोटों के 3 बैग रखे थे, बताया जा रहा है कि एक बैग सुरक्षित रख लिया गया है। दो बैग के जलने की आशंका है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए