प्रदेश के 11 जिलों में मावठ व ओले गिरने की चेतावनी, श्रीनगर में झरनों का पानी जमा
बीकानेर। रविवार को दिनभर धूप खिली रहने से सर्दी से काफी राहत मिली। दिन के तापमान में 4-5 डिग्री बढ़ोतरी तथा रात्रि के तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई यानि सर्दी कम रही। इसी तरह पूरे प्रदेश में सर्दी का असर कम दिखा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने और उत्तरी हवा के कमजोर होने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलनी शुरू होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर से भरतपुर, जयपुर संभाग के 11 जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। 26-27 दिसंबर को बारिश और ज्यादा तेज हो सकती है।

इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है। अगले एक सप्ताह में कई शहरों में रात के मिनिमम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकते हैं। देश के उत्तरी राज्यों में तेज सर्दी का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 0 डिग्री के नीचे बना हुआ है। हिमाचल में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में और भी ज्यादा गिरावट हो सकती है। कश्मीर के 40 दिन के सबसे ठंडे मौसम चिल्लई कलां की शुरुआत हो गई है। यहां तापमान -8.7 डिग्री तक पहुंच गया है। पंजाब-हरियाणा में भी शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। चंडीगढ़ में तापमान 0.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन