बिजली बिलों में लूट पर भाजपा के इस नेता ने दी चेतावनी … देखें वीडियो
राहत की बजाय आहत कर रहे बिजली बिल, महावीर रांका ने सीएम को भेजा ज्ञापन
बीकानेर। मई माह में बिजली बिल राशि काफी बढ़कर आई है, इस बढ़ोतरी के विरोध पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने सीएम अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत करवाया कि बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड कम्पनी द्वारा फ्यूल चार्ज के माध्यम से अवैध वसूली की जा रही है। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि सीएम गहलोत बिजली बिलों में 100 यूनिट नि:शुल्क व 200 यूनिट तक फ्यूल चार्जेज में राहत की बात कर रहे हैं जबकि अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लगवा कर आमजन को तीन गुना अधिक बिल थमाया जा रहा है। यह राहत नहीं पब्लिक को आहत करने का काम किया गया है।

ज्ञापन में बताया गया कि बिजली कम्पनी द्वारा तेज स्पीड वाले मीटर जबरन लगाए जा रहे हैं जिससे यूनिट बढऩे की गड़बड़ी हो रही है। फ्यूल चार्ज, नए मीटर की लैब टेस्टिंग व अनावश्यक मीटर बदलने के संबंध में उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की गई है। रांका ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में यदि उक्त दोनों मांगों पर उच्च स्तरीय जांच कमेटी नहीं बनती है तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में भाजयुमो देहात अध्यक्ष जसराज सींवर, मोहम्मद ताहिर, ओम राजपुरोहित, सत्यनारायण गहलोत, प्रेम गहलोत, रामलाल कच्छावा एवं भव्य भाटी आदि शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन