रसद विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, दो जगह से 34 सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक काटें और गैस रिफिलिंग मशीन जब्त
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा एवं प्रमुख शासन सचिव के निर्देशानुसार 17 से 27 सितम्बर तक एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक दुरूपयोग की रोकथाम हेतु जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा गठित टीम ने गंगाशहर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। महला ने बताया कि सोमवार को प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह के साथ सुजानदेसर मुख्य रोड पर भाणू बद्रर्स में किए गए निरीक्षण में विष्णु पुत्र लालचंद गहलोत, सुजानदेसर को मौके पर घरेलू सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग करते पाया गया। यह एलपीजी अधिनियम, 2000 के खण्ड संख्या 3, 4, 5 व 7 का उल्लघंन है। मौके पर 15 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिॉनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जब्त की गई समस्त सामग्री सुजानदेसर स्थित श्री बालाजी इंडेन गैस को सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्द की गई।

इसी प्रकार प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार तथा प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव ने उदासर फांटे के पास से जब्त अवैध एलपीजी सिलेंडर के संबंध में अवैध रिफिलिंग करने वाले व्यक्ति रावतों का मोहल्ला निवासी ओमेंद्र मेहरा पुत्र भंवर लाल मेहरा बुलाया। जांच पश्चात मौके से 19 एलपीजी घरेलू गैस सिलेण्डर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व एक गैस रिफिलिंग मशीन को जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान जब्त सामग्री को खतुरिया कॉलोनी में जश्मान एचपी गैस एजेन्सी को सुपुर्द कर गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन