तीन दुकानों के ताले तोड़ हजारों का सामान चुरा ले गए चोर
बीकानेर। जिले में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। सर्दी की शुरूआत के साथ ही चोर सक्रिय होकर दुकानों व मकानों को निशाना बना रहे है। ताजा मामला कोटगेट थाना इलाके का है। जहां देर रात तीन दुकानों के ताले टूटे मिले है। इसमें से एक दुकान से चोर हजारों रूपये का सामान चुरा ले गये है। जानकारी मिली है कि केंचियों की गली में न्यू अपना ब्यूटी कॉस्मेटिक के गोदाम के ताले तोड़कर चोरों ने लगभग 15 से 20000 रूपये की कीमत का कॉस्मेटिक सामान चुरा लिया। इसमें फेस क्रीम और कुछ मशीनें भी शामिल है। इसी प्रकार कोटगेट थाना क्षेत्र में ही एक ईमित्र और फड़बाजार में एक दुकान के ताले टूटे हैं। पुलिस इन सभी स्थानों की जांच कर रही है और सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। हालांकि अन्य दो दुकानों से क्या सामान चोरी हुआ है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। लेकिन लगातार बढ़ रही चोरियां कही न कही पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल जरूर उठा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन