अमेरिका में पकड़ा गया लॉरेंस गैंग का बदमाश जग्गा
जयपुर। लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को पुलिस ने अमेरिका में डिटेन कर लिया है। बदमाश जग्गा रोहित गोदारा के लिए काम कर रहा था। राजस्थान की एजीटीएफ पिछले कुछ समय से जग्गा पर नजर बना हुए थी। टिप मिलने पर एजीटीएफ की सूचना पर आरोपी जग्गा को अमेरिका में डिटेन कर लिया गया है। उसे भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है।
एडीजी एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि लॉरेंस गैंग का फरार कुख्यात अपराधी जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को डिटेन कर लिया गया हैं। यह गैंग के लिए पंजाब और राजस्थान में सक्रिय था। अमेरिका में रहकर गैंग के लिए आपराधिक गतिविधियां कर रहा था। जगदीप सिंह पर पंजाब में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, कोर्ट ने इसे अपराधी घोषित किया हुआ है। राजस्थान में भी जग्गा के खिलाफ जोधपुर के प्रताप नगर एवं सरदारपुरा थाने में एफआईआर दर्ज है। कोर्ट ने भी आरोपी का गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है।
जगदीप सिंह उर्फ जग्गा ने जोधपुर में मार्च 2017 में प्रतापनगर थाना क्षेत्र में डॉ. सुनिल चन्दक को फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी थी। सितम्बर 2017 में जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में वासुदेव इसरानी के मर्डर में लॉरेंस एवं अनमोल विश्नोई के साथ जेल में बन्द रहा था। आरोपी गैंग के लिए विदेश में रहकर एक्सटॉर्शन, फायरिंग की घटनाओं में संलिप्त रहा है। पंजाब और राजस्थान में दर्ज हुए कई मुकदमों में जेल में बंद रहा हैं। करीब 3 साल पहले यह स्वयं के पासपोर्ट पर दुबई भाग गया। दुबई से अवैध रूप से अमेरिका में चला गया। एजीटीएफ. राजस्थान द्वारा काफी समय से जगदीप सिंह उर्फ जगा के बारे में जानकारियां जुटा कर इसके देश के ठिकानों पर दबिश दी गई। इसके विदेशी नेटवर्क की जानकारी जुटाकर संबंधित एजेंसियों से इस की जानकारी साझा की गई। जिस के बाद कनाड़ा, यूएसए. बॉर्डर के समीप यूएसए. ढ्ढष्टश्व द्वारा इसे डिटेन किया गया है। जगदीप सिंह फिलहाल यूएसए पुलिस की हिरासत में है, जिसे भारत में डिपोर्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन