मंत्री के सामने भिड़े विधायक और पूर्व विधायक
नागौर। कुचामन-डीडवाना में मंत्री के सामने कांग्रेस विधायक और भाजपा के पूर्व विधायक भिड़ गए। रूरु्र ने पूर्व विधायक से कहा- तू किसको बोला, बकवास मत करो। गुमराह कर रहे हो। विधायक और पूर्व विधायक की बहस का वीडियो भी सामने आया है। बरवाली गांव में शुक्रवार दोपहर 1 बजे सड़क का लोकार्पण समारोह चल रहा था। कार्यक्रम में महिला और बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, मकराना से कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन गेसावत और भाजपा के पूर्व विधायक श्रीराम भींचर मौजूद थे। विधायक जाकिर हुसैन गेसावत ने कहा- विकास के कामों की सिफारिश कोई भी करें, लेकिन विधानसभा क्षेत्र में विकास के किसी भी काम की घोषणा विधायक की तरफ से होती है। इसी दौरान पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने विधायक को टोक दिया।
कहा- गुमराह मत करो। इस पर विधायक गेसावत भड़क गए। वे पूर्व विधायक पर चिल्ला पड़े। बोले- कैसे झूठ बोलोगे। आप बकवास कर रहे हो। देखो, आप राजनीति मत करो इसमें। बैठ जाओ, गुमराह आप कर रहे हो। तू किसको बोल रहे हो। अरे तू किसको बोला। आपने भाषण दिया तब मैंने कुछ कहा क्या। इस दौरान चिल्लाते हुए श्रीराम भींचर भी अपनी जगह से उठ गए। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। यह सब मंत्री मंजू बाघमार के सामने हुआ। सीएम ने तय कर दिया कि जिस विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी होगा, वो चाहे जीते या हारे, वही सरकार का प्रतिनिधि होगा। उसी की सिफारिश पर विकास के काम होंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए