स्व. रामरतन कोचर की पुण्यतिथि के अवसर पर सद्भावना दिवस एवं पुरस्कार सम्मान समारोह 31 मार्च को
बीकानेर। सुप्रसिद्ध समाज सेवी, प्रखर राष्ट्रवादी, स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. रामरतन कोचर की 42वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 31 मार्च 2024 को सद्भावना दिवस एवं रामरतन कोचर स्मृति पुरस्कार सम्मान समारोह के रूप में रामरतन कोचर सर्किल पर मनाया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती शिमला नायक, विधायक अनूपगड़, विशिष्ठ अतिथि माननीय श्री सोहन नायक विधायक, रायसिंहनगर, अध्यक्षता डॉ. बी. डी. कल्ला, पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार होगें। समारोह के मुख्यवक्ता माननीय श्री नन्दकिशोर पाण्डे होगें।

पुरस्कार समिति के जानकीनारायण श्रीमाली ने बताया कि पुरस्कार में श्री डॉ. रमाकान्त शर्मा को 21,000/- रू. नगद राशि, शॉल, साफा, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जावेगा। समिति के डॉ. धर्मचन्द जैन ने बताया कि सद्भावना स्वरूप एक विकलांग को ट्राईसाईकिल, नौ महिलाओं को सिलाई मशीन एवं 35 छात्र-छात्राओं को विद्यालय पोशाक दी जावेगी। समिति के संतोष जैन ने बताया कि मुख्य समारोह 31 मार्च 2024 को प्रात: 9.30 बजे रामरतन कोचर सर्किल नोखा रोड भगवान महावीर मार्ग पर, सद्भावना दिवस एवं रामरतन कोचर स्मृति पुरस्कार सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन