देर रात पीबीएम पहुंचे विधायक… पढ़े पूरी खबर
बीकानेर। बीकानेर(पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास रविवार देर रात दो बजे पीबीएम अस्पताल पहुंचे और व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और चिकित्सकों को पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए।

श्री व्यास एक कार्यकर्ता के बुलावे पर देर रात अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने वहां भर्ती अन्य मरीजों से भी बातचीत की और इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर वे शहरवासियों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने रात के समय तैनात चिकित्सकों से मरीजों के बारे में जानकारी ली और कहा कि रात के समय अधिक संवेदनशीलता रखें।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन