नौतपा के अंतिम दिन मिली राहत, अंधड़-बारिश से गिरा तापमान
बीकानेर। नौतपा में बीते नौ दिन गर्मी पूर्णत: अपने परवान पर रही। 46-47 से ऊपर रहे तापमान ने लोगों को झुलसा दिया था। नौतपे के आज अंतिम दिन रविवार को तेज अंधड़ तथा कुछ स्थानों पर हुई बारिश ने तापमान घटाया और गर्मी से राहत प्रदान की। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है।
पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश राजगढ़, चूरू में 11 मिमी, जबकि पूर्वी राजस्थान के सीकर में 8 मिमी दर्ज की गई है। आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने तथा हीटवेव से राहत बने रहने की संभावना है। रविवार को नोखा में तेज बारिश हुई तथा श्रीडूंगरगढ़ में ओले गिरने के समाचार हैं। बीकानेर में तापमान 44.6 डिग्री तथा न्यूनतम 31.4 डिग्री दर्ज किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन