जमीन विवाद : हिंसक झड़प में छ: गंभीर घायल
बीकानेर। लूणकरनसर के नाथवाणा गांव में एक प्लाट विवाद को लेकर मामा-भांजे में विवाद चल रहा था। इस दौरान दोनों के गुट आमने सामने हो गए। दोनों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में नाथवाणा निवासी बालूराम (60), पुरखाराम (65), मेघाराम (65), रामेश्वर (32), लिछीराम (27),श्रवण (38) घायल हो गए।
ये सभी एक पक्ष के हैं। सभी घायलों को लूणकरणसर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया है। अधिकांश घायलों के सिर पर गंभीर चोट आई है और खून भी बहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तार नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार पुरखाराम, मेघाराम व बालूराम के भांजे श्योपतराम के बीच नाथवाणा में एक प्लांट को लेकर विवाद चल रहा है। अब इन सभी की तलाश की जा रही है। अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने के कारण भी दूसरे पक्ष में नाराजगी है। पुलिस अगर समय रहते मौके पर पहुंचकर धरपकड़ करती तो गिरफ्तारी हो सकती थी
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन