लाहौर स्टेडियम मेंं गलती से बजा भारत का राष्ट्रगान, पढ़ें पूरी खबर…
लाहौर। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का चौथा मैच सोमवार को लाहौर में खेला जा रहा है। यहां के गद्दाफी स्टेडियम में अचानक भारत का राष्ट्रगान बज गया। स्टेडियम एडमिनिस्ट्रेशन फौरन इसमें सुधार किया। हालांकि, इस दौरान स्टेडियम मौजूद दर्शक हैरान रह गए और शोर मचाने लगे। यह पूरा वाक्या तब हुआ जब टॉस के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम अपने राष्ट्रगान के लिए मैदान में पहुंची थीं। इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बजना था, लेकिन गलती से भारत का राष्ट्रगान चला दिया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें ‘भारत भाग्य विधाताÓ कुछ सेकेंड्स के लिए सुनाई दे रहा है। हालांकि, कुछ सेकेंड्स बाद ही भारतीय राष्ट्रगान को बंद कर दिया गया और दोबारा से ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान लगाया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए