कोटा में बाढ़, लोगों को बचाने पहुंची आर्मी
कोटा। बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों में हालत बदतर हो गए। ग्रामीण दीगोद इलाके में बाढ़ के हालात होने पर सेना को बुलाया गया। सेना के जवानों ने पानी भराव वाले क्षेत्रों में रेस्क्यू कर लोगों का बाहर निकला। प्रभावित लोगों तक खाने-पीने का सामान भी पहुंचाया गया। निमोदा गांव में कई कच्चे मकान गिर गए। यहां सेना के जवान देर रात तक रेस्क्यू में लगे रहे। वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी प्रभावित क्षेत्रों को दौरा किया। बिरला सेना के ट्रक में बैठकर दीगोद निमोदा हरीजी में बिगड़े हालात का जायजा लेने पहुंचे। सुल्तानपुर में भी बारिश से पानी-पानी हो गया। अमरपुरा और खेड़ली काल्या तालाब ओवर फ्लो होने से घरों में पानी घुस गया। रेस्क्यू टीम बुजुर्गों और बच्चों को गोद में लेकर पानी से बाहर लेकर आई। नीमली गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भी पानी भर गया। भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर शनिवार(23 अगस्त) को स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। कोटा में अब तक 969.5 मिमी बारिश हुई है। कोटा में बीते 24 घंटे में 127.1 एमएम बारिश हुई है। वहीं बारिश के कारण कोटा के 9 रास्ते बंद हो गए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन