किराड़ू का 16 अप्रेल को होगा नागरिक अभिनन्दन, 17 को दो स्थानों पर लगेगा रक्तदान शिविर
पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर। जन नेता राजकुमार किराडू का 16 अप्रैल को शाम 7:00 बजे आमजन और शहर की अनेक संस्थाओं की ओर से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गोकुल सर्किल के पास किराडू बगेची में आयोजित इस समारोह में शहर की लगभग 100 से अधिक संस्थाएं राजकुमार किराडू का नागरिक अभिनंदन करेंगी।

राजकुमार किराडू के जन्मदिवस 17 अप्रैल को शहर में 2 स्थानों सामुदायिक भवन बाबा रामदेव मंदिर सुजानदेसर और कोठारी हॉस्पिटल में सुबह 9:00 से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सामुदायिक भवन में 57 यूनिट और कोठारी हॉस्पिटल में 57 यूनिट रक्तदान किया जाएगा। विभिन्न संस्थाओं के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन रितेश व्यास, किशन किराडू, गौरव व्यास, मनीष हर्ष, राहुल व्यास, राजेश किराडू, सुनील पुरोहित, राजू पारीक, महेश व्यास, आकाश जोशी एवं विमल रंगा ने किया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन