मेेरे पति को जेल में मारने की कोशिश कर रही मोदी सरकार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को रांची में इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि उनके पति को जेल में मारने की साजिश की जा रही है। वह शुगर के मरीज हैं, लेकिन उन्हें इंसुलिन लेने से रोका जा रहा है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि लोग कहते हैं, राजनीति बुरी चीज है। यह वाकई बुरी चीज है। शर्मनाक बात है कि जेल में मेरे पति अरविंद केजरीवाल के खाने और उनके एक-एक निवाले पर कैमरा लगा दिया गया है। उन्होंने लोगों से सवालिया लहजे में पूछा कि आखिर अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन का कसूर क्या है? इन्हें छल-कपट से जेल में डाला गया है।

इन्हें किसी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया, इनका कसूर साबित नहीं हुआ, लेकिन महज जांच के नाम पर इन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने लोगों से तानाशाही ताकतों की साजिश का जवाब देने की अपील की। उन्होंने नारा लगाया, ‘जेल का ताला टूटेगा, अरविंद केजरीवाल छूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन