खाटूश्याम जाते पेदलयात्री की दुर्घटना में मौत
श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी मेले में हिस्सा लेने जा रहे पदयात्रियों को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे एक पदयात्री की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
घायल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। खारड़ा निवासी सुखदेव पुत्र तेजराम और गंगाधर पुत्र श्रवणलाल खाटूश्यामजी मेले के लिए पैदल जा रहे थे। दोनों ट्रेलर की चपेट में आ गए। इससे गंगाधर की मौके पर ही मौत हो गई।
उसे तुरंत श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। शव श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल सुखदेव को राहगीर महेंद्र तावणिया ने पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन