केजरीवाल ने अचानक छोड़ी सीएम की कुर्सी
दल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने नवंबर में चुनाव कराने की मांग की है। केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम जनता के आशीर्वाद से भाजपा के सारे षड्यंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्चछ्वक्क के आगे हम ना झुकेंगे ना रुकेंगे और ना बिकेंगे। बता दें कि आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा हुए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि नई सरकार का गठन आम आदमी पार्टी के भीतर ही किया जाएगा। अगले मुख्यमंत्री का चयन पार्टी द्वारा किया जाएगा। केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि वह केवल जनता के जनादेश के बाद ही फिर से मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। केजरीवाल ने कहा है कि वह केवल जनता के जनादेश के बाद ही फिर से मुख्यमंत्री पद संभालेंगे और उम्मीद जताई कि दिल्ली का चुनाव नवंबर में होगा। अपने संबोधन में केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के षड्यंत्रों का सामना करेगी और वह सच्चाई और ईमानदारी से दिल्ली की सेवा करते रहेंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए