केजरीवाल ने गहलोत सरकार और भाजपा को घेरा, सचिन पर डाले डोरे
श्रीगंगानगर। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान की गहलोत सरकार और भाजपा को जमकर घेरा और अपनी उपलब्धियां गिनाईं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार में आने पर राजस्थान में आम आदमी पार्टी हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक खुलवाएगी। हर घर में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी। श्रीगंगानगर में सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, हमारे आने के रास्ते में हर जगह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के होर्डिंग लगा रखे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि यदि गहलोत पांच साल काम कर लेते तो यह नीच हरकत नहीं करनी पड़ती। मेरी पहली सभा जितनी बड़ी है, उतनी बड़ी रैली गहलोत ने पूरे पॉलिटिकल करियर में नहीं की।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर भ्रष्टाचार किया है। बेचारा सचिन पायलट रो-रोकर मर गया, लेकिन गहलोत कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कहते हैं कि वसुंधरा मेरी बहन लगती है। केजरीवाल ने कहा, हम भगत सिंह के चेले हैं, ये मनीष सिसोदिया, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेज देंगे तो क्रांति रुकेगी नहीं। मेरा एक ही सपना है कि भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे। मुझे युवाओं का साथ चाहिए। मेरे पास प्लान है, पढ़ा-लिखा हूं, इंजीनियर हूं, आईआरएस रहा हूं, इसीलिए भाजपा-कांग्रेस वाले चिढ़ते हैं मेरे से। उनकी डिग्री फर्जी है।

10 साल में हम देश को नंबर वन बना सकते हैं। 10 साल के अंदर हम देश से गरीबी दूर कर सकते हैं, मेरे पास इसका पूरा प्लान है। पेपर लीक पर केजरीवाल ने कहा कि इनसे एक पेपर नहीं करवाए जा रहे। दिल्ली में 8 साल में एक पेपर लीक नहीं हुआ। पंजाब में नहीं हुआ। अगली बार वोट डालने जाओ तो पढ़े-लिखे लोगों को वोट देना, अनपढ़ लोगों को मत देना। दिल्ली और पंजाब से 50 साल आम आदमी पार्टी को कोई नहीं हिला सकता। राजस्थान में मौका दीजिए, आपका ऐसा दिल जीतेंगे कि 50 साल तक गहलोत-वसुंधरा याद नहीं आएंगे। अच्छी शिक्षा, अच्छी नौकरी, अच्छा इलाज सिर्फ केजरीवाल दे सकता है और कोई नहीं दे सकता। भ्रष्टाचार, गंदी राजनीति मुझे नहीं आती, मुझे सिर्फ काम करना आता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए