इस दिशा में रखें दीपक होगा शुभ ही शुभ
दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर के मंदिर में दीपक जलाने के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना आवश्यक होता है। दीपक की लौ को भी पवित्र माना जाता है। मंदिर में हमेशा ही पश्चिम दिशा की ओर दीपक रखना चाहिए। घी का दीपक लगाएं तो फूल बत्ती का ही इस्तेमाल करें। सनातन धर्म में पूजा करते समय दीपक जलाने का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में इसे काफी शुभ माना जाता है।
दीपक के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। दीपक की लौ को भी पवित्र माना जाता है। कोई भी धार्मिक अनुष्ठान दीपक जलाने पर ही पूर्ण माना जाता है। दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतिष के अनुसार, घर के मंदिर में दीपक जलाने के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना आवश्यक होता है। आइए, जानते हैं कि वे नियम कौन-से हैं।
इस दिशा में लगाएं- गलत दिशा में दीपक लगाने से परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मंदिर में हमेशा ही पश्चिम दिशा की ओर दीपक रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि दीपक का मुंह हमेशा पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। इस दिशा में दीपक रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

घर के मंदिर में हमेशा ध्यान रखें कि खंडित दीपक का कभी भी प्रयोग न करें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। साथ ही माता लक्ष्मी भी इससे नाराज हो सकती हैं। आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। घर के मंदिर में यदि आपको भगवान को समर्पित करना है तो आप घी का दीपक ही लगाएं। इच्छापूर्ति के लिए तेल का दीपक जलाना चाहिए। भगवान को दीपक दिखाते समय सही बत्ती का प्रयोग करें। इसके लिए जब भी आप घी का दीपक लगाएं तो फूल बत्ती का ही इस्तेमाल करें। तेल का दीपक लगाते समय लंबी बत्ती का का प्रयोग करें। दीपक की बत्ती हमेशा ही रूई की होनी चाहिए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन