करोड़ों की भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त… देखें फोटो
बीकानेर। नगर विकास न्यास और राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को सुजानदेसर क्षेत्र में न्यास की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। जिला कलेक्टर और नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि गत दिनों क्षेत्र में बरसाती जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के दौरान यहां न्यास की भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई।



इसके मद्देनजर उन्होंने न्यास सचिव को क्षेत्र का सीमा ज्ञान करवाने तथा कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। जिसकी अनुपालना में रविवार प्रात: न्यास तहसीलदार कालूराम पडिहार, गिरदावर श्यामसुंदर सुथार, पटवारी संदीप पुरोहित, यूआईटी के कनिष्ठ अभियंता श्रवण पूनिया ने मौके का जायजा लिया और सीमाज्ञान करवाया। इस दौरान करोड़ों रुपए की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया तथा मौके पर नगर विकास न्यास की भूमि होने का बोर्ड लगाया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन